खेतासराय। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से रविवार को आजमगढ़ गई बारात बिना दुल्हन क लौट आई। जयमाल की रस्म के दौरान दूल्हे का कद छोटा देख दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। परिजनों ने दुल्हन को काफी मनाने की कोशिश की लेकिन दुल्हन अपनी जिद पर अड़ गई और बारात को बैरंग लौटना पड़ा ।
रविवार की शाम नगर के एक वार्ड से से बारात आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र के एक गावं में गई थी । बारातियों की आवभगत के बाद जयमाल की रस्म शुरू की गई। दूल्हा स्टेज पर पहले से पहुंच गया था। बाद में दुल्हन को लाया गया। जयमाल के लिए दूल्हा दुल्हन एक दूसरे के सामने खड़े हुए तभी दूल्हे का कद छोटा देख दुल्हन जयमाल डालने से इनकार कर दिया। उसने स्टेज पर ही छोटे कद के दुल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन के साथ में स्टेज पर आई उसकी सहेलियों और परिवार की अन्य महिलाओं ने समझाने की कोशिश की लेकिन उसने किसी की न सुनी। आखिरकार भोर में बिना दुल्हन के ही बारात वापस हो गई।