जफराबाद में बाइक सवार को बचाने के चलते अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर। संवाद
- फोटो : JAUNPUR
जफराबाद। क्षेत्र के जैतपुर गांव के पास शनिवार को बाइक सवार को बचाने में ईंट लदा ट्रैक्टर पलट गया। जिससे बाइक सवार तथा ट्रैक्टर पर बैठे तीन लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलवाकर जिला अस्पताल पहुंचाया।
क्षेत्र के एक भट्ठे से ट्रैक्टर चालक ईंट लादकर जफराबाद की तरफ जा रहा था। जोगीबीर बाबा मंदिर के पुल पार करने के बाद सामने से एक तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर के सामने आ गया। ट्रैक्टर चालक के प्रयास से बाइक सवार की जान बच गई। हालांकि ट्रैक्टर सड़क के किनारे लगभग 215 फिट गहरे गड्ढे में पलट गया। ट्रैक्टर पर सवार चालक सदानंद (35), करन (30) तथा एक अन्य ट्रैक्टर से के नीचे दब कर घायल हो गए। बाइक सवार दिलदार पुत्र वंशराज निवासी हौज भी घायल हो गए।