खुटहन के रुस्तमपुर गांव में ड्रोन कैमरे से आबादी की जमीन का चिन्हाकन करती टीम। संवाद
- फोटो : JAUNPUR
खुटहन। क्षेत्र के रुस्तमपुर, हैदरपुर, बीरमपुर और प्रसादपुर गांव में शनिवार को ड्रोन कैमरे से भूमि की पैमाइश कराई गई। कैमरा हवा में उड़ाने से पहले राजस्व अधिकारियों ने निश्चित किए गए नंबर पर चूने का भूरा गिराकर सीमांकन किया। उसके बाद उड़े ड्रोन से उसके भीतर सभी हिस्सेदारो का सर्वे कर लिया। उसकी रिपोर्ट आए हुए अधिकारी अपने साथ ले गए। लेखपाल प्रमोद रावत ने बताया सभी आबादी का सर्वे करा लिया गया है। इसके बाद आबाद परिवारों हिसाब से इसका विभाजन कर दिया जाएगा।