फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राह्मण जाति नहीं बल्कि विचार धारा है: राजेंद्र

Mon, 13 Apr 2015 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का मंडलीय कार्यकर्ता अधिवेशन रविवार को जूनियर हाईस्कूल श्रीकृष्णा नगर के परिसर में हुआ। इसमें ब्राह्मण समाज के लोगों को एकजुट होने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


साथ ही ब्राह्मण समाज द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी रहे।

उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज के लोग हमेशा समाज के अगुआ रहे हैं। उन्हीं के पथ प्रदर्शन में देश और समाज का हित होता रहा है। ब्राह्मण जब रौद्र रूप धारण करता है तो भ्रष्टाचार को समाप्त कर सदाचार स्थापित करके ही दम लेता है।

 ब्राह्मण जाति नहीं विचारधारा है। उन्होंने आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग करते हुए लड़ाई के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। कहा कि सामाजिक सद्भाव, एकता और भाईचारा कायम कर देश की मजबूती के लिए काम करें।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री जगदंबिका पाल ने ब्राह्मण समाज को एकजुट होने पर जोर दिया। इस अवसर पर विधायक सीमा द्विवेदी, विधायक ओम प्रकाश दूबे बाबा, विधायक संतोष पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष अंजनी तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें