मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष निजामुद्दीन अंसारी के नेतृत्व में रविवार को समाजवादी सरकार पहुंची जनता के द्वार के तहत साइकल यात्रा निकाली गई।
साइकिल यात्रा रामपुर बाजार से प्रारंभ होकर मुफ्तीगंज बाजार, खड़हरडगरा व देवकली सहित अन्य गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सपा सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं सहित उपलब्धियों की
जानकारी लोगों को दी। साइकल यात्रा को विधायक गुलाबचंद्र सरोज व यूथ ब्रिगेड के पूर्व प्रदेश महासचिव श्रवण जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक गुलाबचंद्र सरोज ने कहा कि सपा सरकार की तीन साल की
उपलब्धियों को लोगों को साइकल यात्रा निकालकर बताया जा रहा है। दूसरी ओर मुख्यमंत्री की ओर से लोगों के कल्याण के लिए नित नई-नई योजनाओं का शुभारंभ किया जा रहा है। यूथ बिग्रेड के पूर्व प्रदेश महासचिव श्रवण
जायसवाल ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार की ओर से व्यापारियों के हित में व्यापारी बीमा योजना की धनराशि पांच लाख कर दी है। इस अवसर पर अध्यक्ष राजबहादुर यादव, कमलेश यादव, विकास राय, आदिल खान, संजय यादव, अंसार अहमद, कृष्णकांत सिंह, मोहम्मद तारिक व रामनेत आदि रहे।