फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जीवन जीने की कला सिखाता है ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में आयोजित ब्रह्माकुमारी की पूर्व मुख्य प्रशासिका हृदयमोहिनी दादी की पुण्यतिथि रविवार को मनाई गई। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र व संचालिका अनीता दीदी ने संयुक्त रूप से उनके चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन



थानाध्यक्ष ने कहा कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय जीवन जीने की कला सिखाता है। इससे तनाव मुक्त जीवन जीने के लिए सकारात्मक दिशा मिलती है। महिला आरक्षियों अपर्णा शुक्ला, विनीता शुक्ला, अल्का द्विवेदी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में भ्रूण हत्या, महिला शिक्षा व सुरक्षा, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ आदि मुद्दों पर चर्चा हुई। संस्था की संचालिका अनीता दीदी ने काम, क्रोध, लोभ, मोह आदि विकारों से मुक्ति पर प्रकाश डाला। महाकुंभ में मुस्तैदी के साथ ड्यूटी पर तैनात थानाध्यक्ष समेत पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। मौके पर एसआई इंद्रदेव सिंह, विनोद सिंह, सुरेंद्र प्रताप तिवारी, दिलीप सिंह, पंकज मिश्रा, राकेश यादव आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता संचालिका अनीता व संचालन दीपा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें