फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जनता को नफरत नहीं विकास चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। जाति-धर्म के नाम पर बांटने वाली वर्तमान सरकार की वास्तविकता प्रदेश की जनता अब जान चुकी है। उसे नफरत नहीं विकास चाहिए। इसके लिए सभी को एकजुट होना चाहिए। इसी तरह सभी जातियां एकजुट रहीं तो 2027 में पीडीए के बल प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन

उक्त बातें कस्बे के सरोखनपुर गांव में आयोजित पीडीए जन पंचायत एवं महिला सम्मेलन में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने बतौर मुख्य अतिथि कहीं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क स्थापित करें। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला सभा जूही सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार में आधी आबादी महिला शक्ति उपेक्षित है। विधायक डॉ रागिनी सोनकर ने कहा कि डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर फेल है।
डॉ लक्ष्मण यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश के नेतृत्व में पीडीए की जड़ मजबूत हो चुकी है। आगामी चुनाव में भाजपा का जाना तय है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य व संचालन सुशील दुबे ने किया। इस मौके पर मल्हनी विधायक लकी यादव, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अवध नाथ पाल, अनीता मिश्रा, महेंद्र यादव, जितेंद्र शर्मा, विवेक यादव, राममनोरथ यादव, दीनानाथ सिंह, रमापति आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें