बक्शा। थाना क्षेत्र के प्रयागराज मार्ग पर फतेहगंज बाजार के पास बुधवार की रात खरीदकर लाए गए ट्रक से चोरों ने दो लाख रुपये के चार टायर चुरा ले गए। भुक्तभोगी बृहस्पतिवार की सुबह ट्रक के पास पहुंचा तो टायर चोरी देख उसके होश उड़ गए।
सिकरारा थाना क्षेत्र के फिरोजपुर प्रथम गांव के प्रधान छोटेलाल सोनकर बीते मंगलवार को नया ट्रक खरीदकर लाए थे। ट्रक को फतेहगंज बाजार के समीप आरएन डिग्री कॉलेज के सामने खड़ा कर घर चले गए। छोटेलाल सुबह ट्रक के पास पहुंचे तो चोर ट्रक के चार टायरों को निकाल चुरा ले गए। पीड़ित मौके पर ही सबसे पहले 112 नंबर डायल कर पुलिस बुला घटना की जानकारी दी। भुक्तभोगी थाने पर भी चोरी की लिखित सूचना देते हुए बताया कि अभी ट्रक का स्थायी पंजीकरण भी नहीं हुआ है। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।