फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकजुट हुए प्रधानाचार्य परिषद के दोनों संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह एवं मंडल अध्यक्ष डॉ. रामनयन सिंह की पहल पर जिले के दोनों प्रधानाचार्य संगठनों को एक कर दिया गया। टीडी इंटर कॉलेज में हुई बैठक तय हुआ कि प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय के साथ मिलकर संगठन को मजबूत बनाएंगे।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य परिषद के जिला उपाध्यक्ष डॉ. जंग बहादुर सिंह ने कहा कि संगठन के एकीकरण का समर्थन करते हैं। मंडल उपाध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश सिंह बाबा ने कहा कि हमें बिखरे संगठन को एक करना हमारी प्राथमिकता है। प्रधानाचार्य डॉ. अखिलेश पांडेय ने पूर्व कार्यकारिणी को अप्रासंगिक बताते हुए जिला मंत्री के पद से त्याग पत्र दे दिया। संगठन के अनुरोध पर जिला कार्यकारिणी में संरक्षण मंत्री के दायित्व स्वीकार किया। प्रधानाचार्य मो. नासिर ने जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया। संरक्षक मंडल में डॉ. रणजीत सिंह, डॉ. उदयराज सिंह, अनिल उपाध्याय, डॉ. प्रमोद कुमार सिंह एवं छोटेलाल चौबे ने संगठन के एकजुट होने पर बधाई दी। इस मौके पर जिला मंत्री डॉ. जेपी सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. अखिलेश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह, डॉ. शैलेंद्र सिंह, कृष्ण दत्त द्विवेदी, संगठन मंत्री डॉ. रामदत्त सिंह, डॉ. संजय चौबे, उपाध्यक्ष डॉ. आनंद प्रकाश, डॉ. उमाकांत श्रीवास्तव, डॉ. ओम प्रकाश शास्त्री, डॉ. शिवशंकर यादव, डॉ. राम अचल यादव, डॉ. छोटेलाल चौबे, डॉ. संजीव श्रीवास्तव, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें