अधिकारियों और प्रत्याशियों के साथ बैठक करते जिला निर्वाचन अधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी।
- फोटो : jounpur
जिला निर्वाचन अधिकारी भानचुन्द्र गोस्वामी ने चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेटों के बूथ भ्रमण की तिथि विधानसभावार निर्धारित कर दी है। साथ ही निर्धारित तिथि की शाम को जांच रिपोर्ट सौपने का निर्देश दिया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कलेक्ट्रेट में बुधवार को चुनाव मीटिंग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी चुनाव को पूरी ईमानदारी के साथ्ा पूरा कराने का संकल्प लें। ताकि आयोग की मंशा के अनुुरूप इसे संपन्न कराया जा सके।
उन्हांेंने बताया कि केराकत व मुंगराबादशाहपुर विधानसभा के सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को बूथों का भ्रमण करने की तिथि 25 फरवरी व एक मार्च निर्धारित की गई है। इसी प्रकार जफराबाद व मछलीशहर के सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को 26 फरवरी व दो मार्च को, जौनपुर व मड़ियाहॅू के सेक्टर मजिस्ट्रेटों को 27 फरवरी व तीन मार्च को और बदलापुर, शाहगंज व मल्हनी के सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को 28 फरवरी व चार मार्च को बूथों का भ्रमण करने की तिथि तय की।