फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो-ट्रक की टक्कर में एक की मौत, आठ घायल

Fri, 05 Jun 2015 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बक्शा थाना क्षेत्र के लखनीपुर गांव के पास शुक्रवार को  सुबह दो वाहनों की सीधी टक्कर में बोलेरो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से बीएचयू रेफर कर दिया गया। बोलेरो में सवार सभी लोग प्रतापगढ़ जिले के बहुतापट्टी गांव के निवासी हैं।

सभी लोग शीतला चौकिया दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

प्रतापगढ़ जिले के बहुतापट्टी गांव निवासी राकेश कुमार अपने परिवार के सदस्यों के साथ दर्शन करने शीतला चौकिया जा रहे थे। सुबह सात बजे वह बोलेरो से लखनीपुर गांव के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रही ट्रक से टक्कर हो गई।
विज्ञापन


 राकेश कुमार (40) की मौके पर मौत हो गई। बोलेरो में सवार उनकी पत्नी मीरा देवी (36), बेटी काजल (12), बेटा रोहन( 7) , भतीजी बिंदू( 17), कोमल (14), रोहित(10), निर्मला (40) और चालक अमर बहादुर (35) घायल हो गए।
विज्ञापन


 सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां मीरा और कोमल की हालत गंभीर देख डाक्टर ने बीएचयू रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें