फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से बोलेरो सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के नईगंज के शनिवार की तेज रफ्तार बोलेरो सामने से आ रही ट्रक में भिड़ गई। हादसे में बोलेरो चालक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रुप से जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से वाराणसी रेफर कर दिया गया। हादसे में बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

बक्शा थाना क्षेत्र के अभयचंद पट्टी निवासी विनोद यादव (45) शनिवार की रात अपनी बोलेरो से जौनपुर से घर की तरफ जा रहे थे। उनके साथ बोलेरो में कलीचाबाद निवासी विजय (20) भी सवार था। बोलेरो विनोद चला रहे थे। नईगंज के पास आगे चल रही ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में बोलेेरो सामने से आ रही ट्रक में भिड़ गई। हादसे में विनोद और विजय को गंभीर चोट आई। आनन-फानन में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने विनोद को मृत घोषित कर दिया। वहीं विजय को हालत गंभीर देख वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें