जौनपुर-इलाहाबाद हाईवे पर ट्रक से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त बोलेरो।
जौनपुर-इलाहाबाद मार्ग पर मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के श्रीनितेगंज के पास हुए सड़क हादसे में बोलेरो सवार आठ लोग घायल हो गए। कोहरे के चलते दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो ट्रक से टकरा गई। घायलों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से तीन की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया गया।
क्षेत्र के ख्वाजापुर गांव से दस लोग दर्शन पूजन के लिए कडे़ मानिकपुर जा रहे थे। सोमवार को सुबह सभी घर से बोलेरो में सवार होकर निकले थे। घर से अभी चार किलो मीटर दूर जौनपुर इलाहाबाद मार्ग पर पहुंचे थे कि सामने से आ रहे ट्रक घने कोहरे के चलते बुलैरो से टकरा गया।
ट्रक बुलेरो में टक्कर होते ही बुलेरो सवार लोगो में चीख पुकार शुरु हो गई। अगल बगल के लोगो ने घायलो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायलों ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। थोड़ी देर में गांव से भी लोग आ गए और अस्पताल में भीड़ उमड़ पड़ी।
घायलो को अस्पताल में पहुचते ही सभी का इलाज शुरू हो गया। घायलों में चालक विजय लाल गुप्ता (45), मिठाई लाल (37), सरिता यादव (35), बबिता (25), पिंकी (20), आकाश (12), अनीता (36) एंव प्रिया (17) शामिल हैं। विजय गुप्ता, मिठाई लाल एंव अनीता की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।