खेतासराय में चारागाह पर बने विद्यालय को गिराती जेसीबी मशीन।
एडीएम वित्त व राजस्व उमाकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में एसडीएम बदलापुर ममता मालवीय व एसडीएम शाहगज राम शकल मौर्य सहित एसओ खेतासराय मिथिलेश मिश्र सोमवार को खेतासराय नगर के डोभी वार्ड में बने मां धर्मा देवी प्राथमिक विद्यालय पर पहुंचा।
इस दौरान चारागाह की जमीन में आने वाले विद्यालय के एक और कमरे को जेसीबी से गिरवा दिया। डोभी वार्ड में चरागाह की भूमि है। जिस पर मां धर्मा देवी प्राथमिक विद्यालय बना है। विगत दिसम्बर 2015 में हाइकोर्ट के आदेश पर तहसील प्रशासन ने जांच कर विद्यालय के चारागाह में बने भाग को जेसीबी से गिरा दिया था और शेष भाग को
वैसे ही छोड़ दिया था। शिकायत करता अरविंद यादव का कहना था की अभी और चारागाह की ज़मीन में स्कूल का हिस्सा है। इस आशय की अवमानना याचिका हाइकोर्ट में भी दायर हुई थी। सोमवार को इसी प्रकरण के निस्तारण के लिए एडीएम वित्त व राजस्व उमाकांत त्रिपाठी, एसडीएम बदलापुर ममता मालवीय, एसडीएम शाहगज राम शकल मौर्य व
एसओ खेतासराय मिथिलेश मिश्र मौके पर पहुंचे। विद्यालय के बचे दो कमरे में एक कमरे को जेसीबी लगाकर गिरवा दिया। मौके पर उपस्थित विद्यायलय के प्रबन्धक राजेश यादव ने कहा कि गत वर्ष दिसम्बर में नापजोख के बाद चारागाह के क्षेत्रफल में आने वाले विद्यालय के भवन को गिरा दिया गया तो अब फिर नए सिरे से नापजोख कर विद्यालय का एक कमरा गिरवाया जा रहा है। प्रशासन लिखित रूप से नापजोख का निर्णय भी नहीं दे रहा है।