फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो चालक ने मारी टक्कर, बाइक सवार दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मडि़याहूं। जमालपुर-बाबतपुर मार्ग पर नेवढि़या थाना क्षेत्र के भरहूपुर गांव में नशे में धुत बोलेरो चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन

जोगापुर निवासी श्याम लाल सोनकर (35) पुत्र सोभऊ सोनकर और अपने दोस्त सूरज पटेल (20) पुत्र बरसाती निवासी रसुलहा कपसेठी जिला वाराणसी के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। दोनों नेवढि़या थाना क्षेत्र के भरहुपुर के पास पहुंचे थे कि बोलेरो की चपेट में आकर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने बोलेरो एवं चालक को पकड़ लिया और भाऊपुर चौकी प्रभारी को सौंप दिया। घायल दोनों युवकों को एंबुलेंस से मडि़याहूं सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत बता दिया। इस संबंध में पूछने पर कोतवाल अशेषनाथ सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है। आगे की कार्रवाई नेवढि़या पुलिस कर रही है।
वाहन की चपेट में आने बाइक सवार की मौत
बक्शा। क्षेत्र के सवंसा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक से कपड़ा बेचने जा रहे वृद्ध की पिकअप की चपेट में आने से मौत हो गई। उमरपुर गांव निवासी रामअधार अग्रहरी (70) घर से कपड़ा बेचने के लिए निकले थे। सवंसा गांव के पास राजमार्ग को पार कर रहे थे उसी दौरान जौनपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग व प्रधान विजय बहादुर ने उन्हें जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें