सिंगरामऊ क्षेत्र के बछुआर गांव के पास हाईवे 731 पर रविवार सुबह ट्रक और बोलेरो की सीधी टक्कर में बोलेरो सवार सात लोग घायल हो गए। हादसे में जहां बोलेरो के परखच्चे उड़ गए तो वहीं ट्रक पलट गया।
ट्रक सुल्तानपुर से जौनपुर और बोलेरो जौनपुर से सुल्तानपुर जा रही थी। पेट्रोल पंप पर डीजल लेने के बाद बोलेरो गलत साइड से निकली कि दोनों में सीधी टक्कर हो गई। ऐसे में बोलेरो सवार सुल्तानपुर जिले के करौंदी कला थाना के रवनियां गांव निवासी रामकृपाल सिंह (74), गायत्री सिंह (70), सुमन सिंह (60), देवेश सिंह (30), गरिमा सिंह (39) घायल हो गए। ट्रक चालक को भी हल्की चोट आई। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया सभी घायलों का इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर हैं।