फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बच्चे को लेकर प्रेमिका के घर पहुंची कांस्टेबल की पत्नी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरपतहां थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता अपने पिता और बच्चे को लेकर कांस्टेबल पति की प्रेमिका के घर पहुंच गई।
विज्ञापन


फैजाबाद जनपद में पुलिस विभाग में तैनात पुलिस कर्मी व साथ में तैनात महिला पुलिस कर्मी के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिसकर्मी पहले से ही शादीशुदा है और उसके पास एक बेटा है। कांस्टेबल की पत्नी को दोनों के प्रेम संबंध की भनक लगी तो उसने जानकारी जुटाई। उसे पति की प्रेमिका के घर का पता ठिकाना मिल गया। शनिवार को वह बेटे को लेकर अपने पिता के साथ प्रेमिका के घर पहुंच गई और उसके परिजनों से परिवार बचाने की गुहार लगाई। मामले की जानकारी होते ही लोग जुट गए। प्रेमिका के परिजन विवाहिता की बात सुनने को तैयार नहीं थे। घंटो चली किचकिच के बाद आखिरकार प्रेमिका के परिजनों ने विवाहिता को अपने दरवाजे से डांट-फटकार कर भगा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें