फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: लापता होने के 21 घंटे बाद मिला नौवीं के छात्र का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। हाईवे किनारे छाछों गांव में स्थित पेट्रोल पंप के पीछे नदी के तट पर सोमवार की सुबह लापता होने के 21 घंटे बाद छात्र अभिनव उर्फ अभी (15) का शव मिला है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।प्रभारी निरीक्षक विनीत राय के मुताबिक छाछो गांव निवासी रमेशचंद्र शुक्ल का पौत्र अभिनव उर्फ अभी (15) मछलीशहर के शांति पब्लिक स्कूल में कक्षा 9 का छात्र है।
विज्ञापन

रविवार को सुबह वह मछलीशहर रोडवेज बस स्टैंड में साथियों के साथ क्रिकेट खेल कर घर लौट आया था। दोपहर में अपने गांव के दो साथियों के साथ घूमने निकला। पुलिस ने दोस्तों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया। रात नौ बजे पुलिस टीम सक्रिय होकर दो बजे रात तक उसकी खोजबीन में जुटी रही। सुबह करीब नौ एक महिला खेत में काम करने जा रही थी। इस दौरान उसने पेट्रोल पंप के पीछे नदी के तट पर पानी में शव देखकर शोर मचाया। ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से निकाला। शरीर पर सिर्फ हॉफ पैंट था। नाक और मुंह से खून निकल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम लिए भेज दिया है। उधर परिजनों को इसकी सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। परिजनों का कहना है कि उनके बच्चे की हत्या की गई है। इंस्पेक्टर का कहना है कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। मृतक के दादा रमेश चंद्र शुक्ला की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें