फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मकान की तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदवक। थाना क्षेत्र के जमुनीबारी गांव में रविवार की रात को किराये के मकान की तीसरी मंजिल से एक मजदूर नीचे गिर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सुबह मकान मालिक ने शव देखा तो सन्न रह गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान खीरी जनपद के मुंडा सरकटा अहमदनगर निवासी विमल कुमार (36) के रूप में हुई है। वह प्लास्टिक उत्पाद बनाने वाली एक निजी कंपनी में मजदूरी करता था। काम के सिलसिले में जमुनीबारी गांव स्थित अरविंद सिंह के मकान में अपने कुछ साथियों के साथ किराये पर रह रहा था। मकान मालिक ने बताया कि रविवार की रात वह रोज की तरह अपने साथियों के साथ मकान की तीसरी मंजिल पर सोने चला गया था। वह अक्सर नशे की हालत में रहता था। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि नशे में असंतुलन के चलते वह रात में नींद के दौरान नीचे गिर गया होगा। पुलिस ने मृतक के भाई योगराज को घटना की सूचना दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मकान में रह रहे साथी मजदूरों ने भी विमल की नशे की आदतों की पुष्टि की। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह दुर्घटना ही लग रहा है, पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण की पुष्टि हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें