फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में सात नकलची पकड़े गए

Thu, 19 Feb 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा गुरुवार को अफरातफरी के बीच शुरू हुई। ऐन मौके पर परीक्षा केंद्र बदले जाने से कई सेंटरों पर दो घंटे देरी से परीक्षा शुरू हुई। सिंगरामऊ में सेंटर बदले जाने से नाराज परीक्षार्थी सड़क पर उतर आए। अलग-अलग केंद्रों पर सात नकलची पकड़े गए। नकल कराते पकड़े जाने पर चार कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया गया। हाईस्कूल की परीक्षा में 9654 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। कई सेक्टर मजिस्ट्रेटों को परीक्षा ड्यूटी में घर से बाहर न निकलने की भी खबर है।
विज्ञापन


जिले में कुल 325 केंद्रों पर गुरुवार को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हुई। हाईस्कूल की परीक्षा में कुल एक लाख छह हजार 897 छात्रों का पंजीकरण किया गया था। 97 हजार 243 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। 9654 लोगों ने परीक्षा छोड़ दी। वीएनवी इंटर कालेज मड़ियाहूं के केंद्र व्यवस्थापक ने दो छात्रों को नकल करते पकड़े जाने पर रस्टीकेट कर दिया।

मछलीशहर के एसडीएम विजय बहादुर सिंह ने सार्वजनिक इंटर कालेज गोहका में दो छात्रों को नकल करते पकड़ा। इसी विद्यालय पर खिड़की से नकल सामग्री पहुंचाते पकड़े जाने पर खजुरी गांव निवासी सोमेश सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चालान कर दिया। एसडीएम इंटर कालेज निजामुद्दीनपुर पहुंचे तो वहां फोर्स के नाम पर होमगार्ड की भी ड्यूटी नहीं थी।
विज्ञापन


एसडीएम ने सिकरारा थानाध्यक्ष को फोर्स भेजने का निर्देश दिया। यहां के सेक्टर मजिस्ट्रेट से संपर्क किया तो पता चला कि सेक्टर मजिस्ट्रेट बीडीओ मड़ियाहूं चंद्रप्रकाश हाईकोर्ट में थे। एसडीएम मड़ियाहूं रामकेश यादव ने जयराम सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोहड़ा बड़ेरी में एक छात्रा को नकल करते पकड़ा। यहां से कक्ष निरीक्षक नरेंद्र प्रताप यादव को कार्यमुक्त कर दिया। इंटर कालेज बड़ेरी में एक छात्र को नकल करते पकड़ा। यहां से कक्ष निरीक्षक राजनाथ दुबे और हेमचंद्र सिंह को कार्यमुक्त कर दिया गया।

द्वितीय पाली की परीक्षा में संजय गांधी इंटर कालेज अटरिया गोपालापुर में एसडीएम ने एक छात्र को रस्टीकेट कर दिया। नकल कराने के आरोप में कक्ष निरीक्षक अनिल कुमार यादव को कार्यमुक्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें