फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में खूनी संघर्षः खेत की मेड़ कटने पर 2 भाइयों में भिड़ंत, एक की मौत, आरोपी फरार; परिजनों में कोहराम

Wed, 24 Jul 2024 04:49 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

Varanasi News: जमीन विवाद में मारपीट और एक व्यक्ति की मौत के बाद कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। हालात का जायजा लेते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही आरोपी की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
दर्दनाक वारदात के बाद बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र के तुलापुर गांव में धान लगाने के लिए जुताई करने के दौरान खेत की मेड़ कटने पर दो सगे भाइयों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान बेहोश होकर गिरने के बाद बड़े भाई को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन विवाद के दौरान चोट लगने से मौत होने का आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के तुलापुर गांव में महेंद्र सिंह बुधवार सुबह अपने खेत में धान लगाने के लिए जोताई करवा रहे थे। ट्रैक्टर से जोताई के दौरान बड़े भाई राय साहब सिंह (52) के खेत की मेड़ कट गई, जिसे वह सही करने लगे।

इसी दौरान छोटा भाई महेंद्र सिंह मेड़ सही करने से रोकने लगा, जिससे दोनों भाईयों में हाथापाई और मारपीट हो गई। राय साहब के परिजनों के अनुसार, महेंद्र के मारने से सीने पर चोट लगी, जिससे रायसाहब बेहोश होकर गिर गए।
विज्ञापन




परिजन उन्हें लेकर सीएचसी मछलीशहर लेकर आए, जहां चिकित्सक ने मौत होने की पुष्टि कर दी। परिजनों का आरोप है कि महेंद्र सिंह के मारने से सीने में गहरी चोट आई, जिससे मौत हुई है।

घटना की सूचना पर उपजिलाधिकारी श्रीकेश कुमार राय, सीओ गिरेंद्र सिंह, एसएचओ सत्यप्रकाश सिंह मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

क्षेत्राधिकारी गिरेंद्र सिंह ने कि मृतक और उसके भाई के बीच हाथापाई होने की बात प्रत्यक्षदर्शी किसानों ने बताया है। मृतक हार्ट के मरीज थे। उनकी दवा चल रही थी। परिजनों द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन


शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। आरोपी युवक मौके से फरार हो गया है, जिसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें