सुइथाकलां। सरपतहां थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में तीन महिलाओं समेत कुल सात लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय सीएचसी ले जाया गया, जहां से तीन की हालत गंभीर देख चिकित्सक द्वारा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मंगलवार की सुबह क्षेत्र के डीह असरफाबाद दवा लेने जा रहे गैरवाह निवासी बाइक सवार पिता पुत्र सभाजीत व रविंद्र दोनों लोग बाइक से डीह असरफाबाद दवा लेने जा रहे थे। सरपतहां मोड़ के पास कार की चपेट में आकर घायल हो गए। वहीं लालापुर नहर के पास रामनगर निवासी आसिफ अपनी मां साकिरा व बहन रजिया के साथ बाइक से घर वापस जा रहे थे। सामने से आ रही कार की चपेट में आने से घायल हो गए।
पिपरौल गांव के पास खेतासराय थाना क्षेत्र के शेषपुर निवासी पति पत्नी धीरज व सोनी विजेथुवा धाम से दर्शन कर बाइक पर सवार होकर वापसी कर रहे थे कि शेषपुर गांव के पास पिकप की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय सीएचसी ले जाया गया, जहां सोनी, रजिया व सभाजीत की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, वहीं अन्य को हल्की फुल्की चोटे आने पर उपचार करते हुए छोड़ दिया गया।