कारगिल विजय दिवस के मौके पर बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन एवं जिला प्रशासन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में 111 लोगों ने अपना लहू देकर शहीदों को नमन किया। 25 लोगों ने रजिस्ट्रेशन तो कराया समय नही होने के कारण रक्तदान वंचित रह गए लेकिन वह 27 जुलाई को रक्तदान करेंगे।
जिला अस्पताल का ब्लड बैंक इस अनूठे पल का साक्षी बना। एनसीसी कैडेट्स, शिक्षक, व्यापारी, समाज सेवी, छात्र और राजनीतिक दलों के लोगों ने रक्दान के लिए बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में लोगों का गजब का उत्साह दिखा। रक्तदान शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र ने फीता काटकर किया। रक्तदान करने वाले महादानियों को अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से डीएम ने प्रशस्ति प्रमाण पत्र दिया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि आज के दिन रक्तदान कर कारगिल के शहीदों को नमन करने का बेहतर अवसर है। आज के दिन रक्तदान कर हम शहीदों के सौर्य और पराक्रम को नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि कारगिल में हुए युद्ध के दौरान पूर्वांचल के बहुत से जवान शहीद हुए हैं। जिनपर पुष्पचक्र अर्पित करने का मुझे सौभाग्य मिला है। कहा कि रक्तदान इंसानियत का बढावा देता है। ऐसी व्यवस्था बनाई जाएगी कि रक्तदान के लिए एक चेन बन जाएगी।
एसपी शैलेश पांडेय ने कहा कि कारगिल शहीदों के नाम आज के दिन रक्तदान कर हम सब सामाजिक एवं राष्ट्रीय दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। 26 जुलाई को कारगिल युद्ध में शहीदों ने प्राणों की आहुति दी। यह सब वे राष्ट्र का मान सम्मान बचाने के उद्देश्य से किया। रक्तदान महादान होता है। ब्लड का महत्व उस समय आभास किया जाता है जब कोई ब्लड के अभाव में दम तोड़ देता है।
सीएमओ डा. ओपी सिंह ने कहा कि हमें आज इस बात का फक्र होना चाहिए कि जनपद जौनपुर पूर्वांचल का ऐसा जिला है जहां बनाए गए ब्लड बैंक से अन्य जनपदों में जरूरत पडने पर ब्लड भेजा जाता है। यहां तक कि दिल्ली में डेंगू के मरीज को यहां से ब्लड दिया गया है। नई व्यवस्था के तहत यहां प्लेट लेट्स की सुविधा होनी है। जिससे जिले के मरीजों को कहीं बड़े शहर में जाने की जरूरत नहीं होगी।
बीएसए डा. राजेंद्र सिंह ने कहा कि रक्तदान को लेकर अभी भी समाज में कुछ भ्रांतियां है। जबकि रक्तदान हमारी ऊर्जा बढ़ाने का काम करता है।
रक्त के अभाव में घटना दुर्घटना में तमाम मौते होती हैं। हम रक्तदान कर ऐसे लोगों की जान बचा सकते हैं। कहा बच्चों में भी इस बात की प्रेरणा दी जानी चाहिए। ताकी आगे चल कर उनमें रक्तदान करने की ललक हो। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. एसके पांडेय ने कहा कि कारगिल विजय दिवस पर रक्तदान कर लोगों ने जनमानस के लिए पुनीत का काम किया है। जौनपुर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में 1500 यूनिट प्रतिदिन रक्त निकालने और देने की व्यवस्था है। समाज सेविका कुंवररानी डा. अंजू सिंह ने कहा कि आज का दिन वेद गाथा याद करने का दिन है। कारगिल के शहीदों का रक्त राष्ट्र की रक्षा के लिए बहा है। हम उनके नाम पर रक्तदान कर उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजिल अर्पित कर सकते हैं।
----
समारोह में इनकी रही उपस्थिति
जौनपुर। अमर उजाला फाउंडेशन एवं जिला प्रशासन की संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रभूषण वर्मा, एसडीएम सदर प्रियंका प्रिदर्शनी, डा. विमला सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष संतोष सिंह, व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्रवण जायसवाल, मोहम्मद हसन पीजी कालेज के प्राचार्य डा. अब्दुल कादिर खां, संजय उपाध्याय, सर्वोदय इंटर कालेज खुदौली के प्रधानाचार्य अनिल उपाध्याय, महिला अस्पताल की सीएमएस डा. लीली श्रीवास्तव, डा. संदीप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य अखिलेश चौबे, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष अमित सिंह, लायंस क्लब के अध्यक्ष राज कुमार साहू, मोहम्मद मुस्तफा, स्वच्छ गोमती अभियान के गौतम गुप्ता, भाजपा नेता नीरज सिंह, पुष्पराज सिंह, संदीप तिवारी, प्रधानाचार्य जंग बहादुर सिंह, अतुल सिंह, हिंदु वाहिनी के अध्यक्ष विराज ठाकुर, सपा छात्र सभा के अध्यक्ष अतुल सिंह, लोहिया वाहिनी के अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्र, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष अमित यादव, विकास यादव, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राकेश यादव, आईबी सिंह, भाजपा नेता समशेर सिंह, डा. मनोज वत्स, जेसीआई की मेघना रस्तोगी, कल्पना केशरवानी, चारू शर्मा, नीतू गुप्ता, सुभाष शुक्ला, रजनीश शुक्ला, अनुपमा राय, माध्यमिक शिक्षक संघ के महामंत्री रमाशंकर पाठक, लल्लन उपाध्याय, मोहम्मद असलम, लाल उपाध्याय आदि मौजूद रहे।