फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में खून संघर्ष, दस जिला अस्पताल में भर्ती, दो बीएचयू रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
राम सहाय पट्टी गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम पुराने जमीनी विवाद व नाद हटाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में भाला, गड़ासी, लाठी डंडा व ईट पत्थर चले, जिसमें दोनों पक्षों से दस लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गम्भीर बनी हुई है। जिन्हें बीएचयू रेफर किया गया है, जब कि शेष का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

गांव निवासी बच्चेलाल व रामदवर के बीच लगभग नौ साल से नवीन परती की जमीन पर कब्जा को लेकर विवाद चल रहा है। देर शाम उसी विवादित जमीन पर नाद खिसकाने व बाउंड्री तोड़ने के विवाद को लेकर दोनों पक्षो में मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों जमकर भाला, गड़ासी, लाठी डंडा व ईट पत्थर चले। एक पक्ष से रामदवर , मनीष कुमार, मंजू , सुनील कुमार, माला देवी, किरन , मीरा को गंभीर चोटे आई है। जिसमे रामदवर व किरन की हालत गंभीर बताई जा रही है। दूसरे पक्ष से बच्चेलाल व उनके दो पुत्रों धीरेंद्र कुमार व जितेंद्र कुमार को चोटे आई है। घायल रामदवर के भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने बच्चेलाल, अच्छेलाल, वीरेंद्र, नरेंद्र, किशन व जितेंद्र पर जानलेवा हमला करने सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष विवेक तिवारी ने बताया कि राम सहाय पट्टी में जमीनी विवाद में मार पीट हुई है।तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें