सबसे के विकास के लिए काम कर रही भाजपा
मल्ह्नी विधान सभा के भरतपुर में पद यात्रा का हुआ समापन
जौनपुर। राज्य सभा सांसद शिवप्रताप शुक्ला ने कहा की भाजपा सरकार अपने वादे के तहत सबका साथ सबके विकास के लिए काम कर रही है। सभी जाति, धर्म, वर्ग की चिंता बीजेपी की सरकार करती है। जबकि अन्य दलों का सिर्फ सत्ता पाने की चिंता रहती है। प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों का मकान बनाया जा रहा है। अब किसी गरीब को झोपड़ी में रात नहीं गुजारनी पड़ेगी। किसानों को शत-प्रतिशत सब्सिडी पर बीज दिया गया। जिसके चलते किसानों ने समय से खेती की है। इससे पैदावार भी बढ़ेगा। मल्हनी विधानसभा के अंतर्गत गांधी पदयात्रा के दूसरे दिन के समापन के बाद नगर स्थित सिद्धार्थ उपवन में पत्रकार बातचीत के दौरान
उन्होंने कहा कि भाजपा जाति धर्म से ऊपर उठकर देश व प्रदेश का विकास कर रही है। सरकार की ओर से जितनी भी योजनाएं चलाई जा रही है। उसका सीधा लाभ अंतिम पायदान के लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने गांधी के आदर्शों को सच्चे उत्तराधिकारी के रूप में स्थापित करने के लिए ये कदम उठाया है। हमें स्वदेशी, खादी, स्वच्छता और आत्म निर्भरता के संदेशों के साथ लोगों के बीच जाना चाहिए। यात्रा के दौरान लगने वाले नारों में भारत माता की जय सहित महात्मा गांधी का संदर्भ होना चाहिए। प्रेस वार्ता से पहले पूर्व वित्त राज्यमंत्री शिवप्रताप शुक्ला के नेतृत्व पदयात्रा गोसाईगंज से प्रारंभ होकर खानापट्टी, देहजुरी में पौधरोपण, शेरवा में जल संरक्षण, सिकरारा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, भरतपुर में यात्रा का समापन हुआ। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, पूर्व सांसद डा. केपी सिंह,जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय, अजित प्रजापति, सुशील मिश्र, अभय राय, सतीश सिंह, राजमणि सिंह, भूपेश सिंह, जितेंद्र मिश्रा, चंद्रभान सिंह,विपुल सिंह,ओमप्रकाश सिंह,नरेंद्र विश्वकर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाए कार्यकर्ता-शिव प्रताप
सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाए कार्यकर्ता-शिव प्रताप
अमर उजाला ब्यूरो
सिकरारा। गांधी की 150वी जयंती वर्ष पर प्रधान मंत्री ने हर सांसद को 150किमी. पैदल यात्रा करने की जिम्मेदारी सौंपी है।इससे वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ गांव - गांव जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों को दें। उक्त बातें राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने शनिवार को भाजपा की दूसरे दिन शनिवार को संकल्प पद यात्रा के अंतिम पड़ाव पर शेरवा में आयोजित संगोष्ठी को सम्बोधितकरते हुए कहा।
उन्होंने कहा कि 32 करोड़ लोगों को मुफ्त रसोई गैस,8 करोड़ लोगों के घर में शौचालय,43करोड़ लोगों के जन धन खाते में 96 हजार करोड़ रुपये जमा होना, किसान सम्मान निधि योजना से पेंशन देना, किसानों की कर्ज माफी जैसी योजनाएं भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार ने लागू किया है।इन जानकारियों को लोगों तक पहुंचाना कार्यकर्तओं की जिम्मेदारी है। यह कितने शर्म की बात है कि जब प्रधानमंत्री प्लास्टिक के प्रयोग पर रोक लगाने के लिए कदम उठाते हैं और स्वयं बिखरे प्लास्टिक थैली को जमीन से उठाते हैं तो विरोधियों को यह नाटक लगता है।उन्होंने कहा कि इस यात्रा में जल संरक्षण, सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,पौध रोपण, स्वच्छता ही सेवा जैसे मुद्दों पर जोर देने का संकल्प हर नागरिक को लेना है। पूर्व सांसद डा. केपी सिंह, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय, सतीश सिंह, राज मणि सिंह, मण्डल अध्यक्ष विपुल सिंह ने विचार व्यक्त किये। इससे पहलेसैकड़ो कार्यकर्ता गोसाईगंज बाजार से पद यात्रा शुरू करते हुए खाना पट्टी, देहजुरी, भरतपुर,ताहिरपुर, सिकरारा बाजार, बघौरा तथा शेरवा गांव में लोगों से संपर्क किया। लोगों ने आधा दर्जन गाँवो में पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर डा. देवी प्रसाद सिंह, रविन्द्र प्रताप, जितेंद्र उपाध्याय,देवेंद्र सिंह,अजय मिश्र,प्रेम सिंह,अरुण उपाध्याय, अजित प्रजापति आदि रहे।