फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाजनों ने किया प्रदर्शन

Tue, 12 Jul 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
नेवढ़िया थानेदार को पत्रक सौंपते भाजपा कार्यकर्ता। 
विज्ञापन
 जिले में चरमराई कानून व्यवस्था तथा थानों पर दबाव में भाजपा कार्यकर्ताओं का हो रहे उत्पीड़न के विरोध में भाजपाइयों ने सोमवार को सिंगरामऊ और  नेवढ़िया आदि थाने  का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सपा सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है।
विज्ञापन


इस दौरान राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसओ को सौंपा।सिंगरामऊ में कुंवर मृगेंद्र सिंह शिव बाबा ने कहा कि सपा शासन काल में पुलिस पंगु हो गई है। फरियादियों को थाने से भगा दिया जाता है। इस मौके पर विद्याशंकर तिवारी, लक्ष्मीकांत मिश्र, दिनेश सिंह बब्बू, सरिता तिवारी, डा, अभयजीत मिश्र आदि ने संबोधित किया।

अध्यक्षता लालता प्रसाद पांडेय और संचालन गंगा प्रसाद सिंह ने किया। नेवढ़िया में भाजपा नेता डा, हरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि अपराध करने वालों को सपा के किसी न किसी नेता का संरक्षण जरूर रहता है।
विज्ञापन


इस अवसर पर भाजपा नेता डा. हरेन्द्र प्रसाद सिंह, विक्त्रस्म प्रताप सिंह, शिवराम चौहान, संदीप सिंह, लल्लन सिंह, सुनील सिंह डवड़ी, पंडित नागेन्द्र शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वर देव सिंह, डा. अजय प्रताप सिंह, विजय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें