फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा : विस बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी पर चर्चा

विज्ञापन
बैठक को संबोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष मछलीशहर डा. अजय सिंह। भाजपा
विज्ञापन
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी मछलीशहर की ओर से जिला कार्यालय सीहीपुर में आगामी विधानसभा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसमें सम्मेलन को सफल बनाने के लिए चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार बूथ स्तर का कार्यकर्ता है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की तैयारियों की दृष्टि से बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण है। कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने सभी मंडलों, शक्ति केंद्रों एवं बूथों पर सम्मेलन की तैयारियों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में पूर्व विधायक डॉ. हरेंद्र सिंह, गुलाब सरोज एवं पूर्व प्रत्याशी मेहीलाल उपस्थित रहे। जिला महामंत्री श्री संतोष कुमार मिश्रा ने संगठनात्मक विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर डॉ. अभिषेक रावत, विजय कुमार पटेल, अतुल पांडेय, रणविजय सिंह, सोनी जायसवाल, मीना पटेल, उषा किरण, सोनिया गिरी, कमलेश राय आदि रहे। संचालन जिला महामंत्री स्कंद पटेल ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें