फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सभासद चुनाव में भाजपा को मिली जीत, 62 मतों से अमित कुमार हुए विजयी

Thu, 19 Dec 2024 12:40 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

जौनपुर के नगरपालिका मुंगराबादशाहपुर के सभासद चुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच पूरी हुई। इसके बाद परिणाम भी घोषित किया गया। भाजपा के अमित कुमार ने सपा के हरिश्चंद्र को 62 मतों से मात दी। 
विज्ञापन
जीत का जश्न मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के नगरपालिका मुंगराबादशाहपुर के वार्ड नं. 4 पकड़ी गोदाम के लिए हुए सभासद चुनाव की मतगणना पूरी हो चुकी है। भाजपा से अधिकृत प्रत्याशी अमित कुमार ने सपा के अधिकृत प्रत्याशी हरिश्चंद्र को 62 मतों से हराया है।

विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी अमित कुमार को कुल 338 मत मिले, जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के हरिश्चंद को 276 मत प्राप्त हुए। वहीं निर्दल प्रत्याशी मो. आकिब को मात्र 24 मत मिले। कुल 650 मत पड़े थे। जिसमें 11 मत अवैध थे।

निर्वाचन अधिकारी तहसीलदार अजीत कुमार, सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ. अविनाश सिंह की उपस्थिति में शांतिपूर्ण ढंग से मतगणना हुई। नगर पालिका अध्यक्ष कपिल मुनि गुप्ता सहित सभी सभासदों और समर्थकों ने विजयी प्रत्याशी को शुभकामनाएं दीं। तहसील परिसर में भारी पुलिस बल की उपस्थिति में मतगणना कराई  गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें