भाजपा प्रवक्ता मनीष शुक्ला अौर सपा सांसद जया बच्चन।
- फोटो : अमर उजाला
राज्यसभा में सपा सांसद जया बच्चन के भाजपा के बुरे दिन आने वाले हैं के शाप की बात पर भाजपा ने पलटवार किया है। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने जौनपुर के एक होटल में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उस वक्त सपा सांसद जया बच्चन कहां थीं, जब उनकी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव कहते थे कि लड़के हैं गलती हो जाती है। कहा कि यह सत्ता पाने के लिए छटपटाहट है।
काफी समय से सत्ता से बाहर होने के कारण ऐसे बयान आ रहे हैं। उन्हें ये भी पता चल गया है कि आगे काफी समय तक अभी सत्ता से बाहर रहना है। इस तरह के शब्दों का राजनीति में कोई स्थान नहीं है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने सवाल किया कि उस समय जया बच्चन क्यों कुछ नहीं बोलीं जब सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने लड़कियों की शादी की उम्र 21 वर्ष करने की कवायद पर लड़कियों पर अभद्र टिप्पणी की।