फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बाइक सवार बदमाशों ने की हवाई फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव के दलित बस्ती के पास रविवार को अपने मित्र की मदद करने आये युवकों ने मारपीट के दौरान हवाई फायरिंग की।फायरिंग के दौरान एक बदमाश मौके से भाग गया। एक बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। बाद में पहुंची पुलिस ने बदमाश को हिरासत में ले लिया। घटना स्थल पर पिस्टल के साथ युवक का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

इस घटना के बारे में सीओ सिटी देवेश सिंह ने बताया कि जफराबाद थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव के रहीस उर्फ राजेश तथा सतीश गौतम के घर के बच्चों के बीच बच्चों का विवाद हो गया था। रहीस उर्फ राजेश ने दूसरे गांव के युवक को बुलवाकर मारपीट करने लगा। मारपीट में जब रहीस उर्फ राजेश सतीश को मारने पीटने लगा तो गांव के लोग रहीस उर्फ राजेश को पकड़ लिये। दूसरा युवक पिस्टल से हवाई फायरिंग करते हुए भाग गया। पकड़े गए रहीस उर्फ राजेश से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। तहरीर प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें