फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू स्कार्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार जीजा-साली की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। बलिया-लखनऊ मार्ग पर शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के सुरिस गांव के पास सोमवार की देर रात सड़क हादसे में जीजा-साली की मौत हो गई। ससुराल से साली को लेकर घर जा रहे जीजा की बाइक तेज रफ्तार स्कार्पियो की चपेट में आ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कार्पियो और दोनों शव को कब्जे में ले लिया है। स्कार्पियो चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

सरपतहां थाना क्षेत्र के सरायमोहिद्दीनपुर गांव निवासी राधेमोहन प्रजापति (28) की ससुराल क्षेत्र के भरौली गांव में है। सोमवार को वह ससुराल आया था। देर रात अपनी साली किरन (26) पुत्री रामबचन प्रजापति को लेकर बाइक से घर के लिए निकला। सुरिस गांव स्थित पापुलर राइस मिल के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार जीजा-साली की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक स्कार्पियो छोड़कर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में ले लिया और सूचना परिवारीजनों को दी। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते दोनों परिवार के लोग रात में ही घटनास्थल पर पहुंचे।
परिवार का कमाऊ सदस्य चला गया
शाहगंज। सुरिस गांव स्थित धर्मकांटा के समीप सोमवार की रात स्कार्पियो की चपेट में आए जीजा-साली की मौत ने दोनों परिवार को तोड़ दिया। घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मचा है। राधेमोहन के परिवार के सामने जीवन निर्वाह का संकट पैदा हो गया है। राधेमोहन परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। पिता सभाजीत वृद्ध और बीमार होने के कारण घर पर ही रहते हैं। राधेमोहन वाहन चला कर परिवार का खर्च चलाता था। उनका चार वर्ष का एक बेटा ऋषभ है। पत्नी सुमन पति की मौत के सदमे में गुमसुम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें