करंजाकला। अलग-अलग क्षेत्रों में बुधवार को हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। सरायख्वाजा में बाइक सवार को कार ने कुचल दिया। गौराबादशाहपुर में ट्रैक्टर ने सािकिल सवार को चपेट में लिया। उसे गंभीर चोटें आई हैं।
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पतहना गांव निवासी श्याम नारायण (35),फूलचंद (32), कपिल (25) बाइक से वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। लौटते समय कोरीडीहा बाजार चौराहे पर पहुंचे वैसे तेज रफ्तार में आ रही कार की चपेट में आने से तीनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने श्याम नारायण को मृत घोषित कर दिया। फूलचंद व कपिल की हालत नाजुक देखकर वाराणसी रेफर कर दिया। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार और बाइक को कब्जे में ले लिया है। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के प्रसाद तिराहे के पास बुधवार की सुबह ट्रैक्टर की चपेट में आने से सायकिल सवार जफराबाद थाना क्षेत्र के सरैया गांव का निवासी अजय कुमार (28) घायल हो गया। एसओ रामप्रवेश कुशवाहा ने बताया कि चालक सहित ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है।
घायल होमगार्ड की उपचार के दौरान मौत
मड़ियाहूं। नगर के मड़ियाहूं-जलालपुर मार्ग पर सदरगंज मोहल्ले के पास मंगलवार की रात ट्रक की चपेट में आने से घायल होमगार्ड जवान की उपचार के दौरान मौत हो ोतवाली क्षेत्र के ग्राम हिनौती निवासी होमगार्ड राजबहादुर पटेल (52) जिला मुख्यालय पर फायर सर्विस से ड्यूटी करके मंगलवार की रात बाइक से घर लौट रहे थे। सदरगंज मोहल्ले के पास ट्रक की चपेट में आ जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।