फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसठी थाना क्षेत्र के भैसहा गांव के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई । मृतक मीरगंज थाना क्षेत्र के मुजहना माधोपुर गांव निवासी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

गांव निवास भारत गौतम (26) बाइक से कही गया था, घर आते समय भैसहा गांव के पास किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप के सामने विपरीत दिशा से आ रही बल्ली लदी ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दिया। बताया जाता है कि टक्कर लगते ही युवक सड़क पर गिर पड़ा और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। टक्कर मारने के बाद कुछ दूर पर चालक ट्रैक्टर सड़क किनारे छोड़ कर फरार हो गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। उधर घटना की जानकारी लगते ही परिजन मौके पर पहुंच गए, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें