जफराबाद। जलालपुर थाना क्षेत्र के सिरकोनी बाजार के पास बृहस्पतिवार को बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार साथी जख्मी हो गया। ट्रक लेकर चालक मौके से फरार हो गया।
जलालपुर थाना क्षेत्र के पूरेव निवासी विपिन सिंह (28) अपनी बाइक से साथी ऋतु सिंह के साथ जौनपुर गया था। लौटते समय सिरकोनी बाजार के पास विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में विपिन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठा साथी बुरी तरह से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची जलालपुर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को जिला अस्पताल भेजवाया गया।