फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार पहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर (रामनगर) गांव स्थित मड़ियाहू रोड पर मंगलवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन लेकर चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्राम सिंगूलपुर थाना मड़ियाहूं निवासी राजमणि सरोज (50) बाइक से किसी कार्य के लिए मछलीशहर आएं थे। काम निपटा कर वह दोपहर में अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। मड़ियाहूं मार्ग पर स्थित रामनगर के पास पीछे से आ रहे चार पहिया वाहन अज्ञात वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया। राजमणि सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए। उनके सिर में चोट आई। आसपास के लोग उन्हें मछलीशहर सीएचसी पर ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को अवगत कराते हुए शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें