फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलगाय से टकराई बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के दहितपुर नाले के समीप बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे नीलगाय से टक्कर होने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सरायख्वाजा थाना के मनवल गांव निवासी मित्रसेन (25) जौनपुर में रहकर नौकरी करता था। बृहस्पतिवार रात को वह शादी समारोह में गया था। लौटते समय दहितपुर नाले के पास नीलगाय से टक्कर हो जाने से बाइक समेत गिर कर घायल हो गया। इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष देवानंद रजक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें