फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कार से टकराई बाइक, फिर ट्रेलर की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदवक। थाना क्षेत्र के आज़मगढ़-वाराणसी मार्ग पर बरमलपुर गांव के समीप शुक्रवार को ट्रेलर के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मौके से वाहन चालक वाहन समेत फरार हो गया। चंदवक (कोटिया) गांव निवासी सनी (21) पुत्र संजय सोनकर अपनी बाइक से वाराणसी की तरफ से आ रहे थे। गोमती पुल के पहले ही बरमलपुर गांव के समीप आजमगढ़ की तरफ से आ रही कार से धक्का लग गया। सनी की बाइक अनियंत्रित होकर बगल से जा रही ट्रेलर से टकरा गई। दुर्घटना के बाद दोनों वाहन चालक अपने वाहन समेत वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने घायल सनी को निजी वाहन से चंदवक स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। वहां उसकी हालत गंभीर बताते हुए डॉक्टर ने उसे ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। एम्बुलेंस से वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही सनी ने दम तोड़ दिया। सनी का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। दो भाइयों में सनी बड़ा भाई था। वह पतरही क्षेत्र के एक निजी कालेज से स्नातक की पढ़ाई कर रहा था। सनी की दो बहने नेहा, संजना और उसकी मां गुड्डी का रो-रोकर बुरा हाल है। सनी के पिता संजय सोनकर बाजार में ही फल सब्जी का व्यवसाय करते हैं। घटना के समय संजय सोनकर आजमगढ़ किसी काम से गए थे। जानकारी होने पर रोते बिलखते परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई जा रही है। सड़क दुर्घटना में महिला की मौत: जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के सिपाह में सड़क हादसे में महिला का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खुटहन थाना क्षेत्र के मेढ़ा ग्राम निवासी दीपा सिंह(46) पत्नी अशोक वर्तमान में लाइन बाजार थाना क्षेत्र के हुसेनाबाद में रहती थी। शुक्रवार की दोपहर दो बजे किसी काम से पैदल सिपाह की तरफ जा रही थी। सिपाह तिराहे पर ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। शहर कोतवाल मिथिलेश मिश्रा ने ट्रक कब्जे में लेकर चालक का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें