खेतासराय। जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जपटापुर पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की रात खड़ी ट्रक में टकराने से बाइक सवार की मौत हो गए। उसने हेलमेट नहीं पहन रखा था। जिसकी वजह से उसके सिर में गंभीर चोट आई। हादसे में बाद ट्रक लेकर भाग रहे चालक को पुलिस ने गुरैनी के पास से पकड़ लिया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया।
खेतासराय थाना के मानीकला गांव निवासी गब्बर गौतम (35) मकान में पीओपी का काम करता था। मंगलवार को गब्बर बाइक से सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के दक्षिणपट्टी गांव अपने भाई की ससुराल में एक शादी में गया था। देर रात घर लौटते समय जपटापुर पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर खड़ी ट्रक में पीछे से बाइक समेत घुस गया। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर शाहगंज की तरफ निकल गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस गब्बर को जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की एक तीन साल की बेटी है। पत्नी सीमा देवी पति की मौत के सदमे से बेसुध है।