जगदीश नारायण राय ने कहा कि पूर्वांचल की धरती फिल्मों की शूटिंग के लिए अनुकूल है। खुशी की बात है कि जौनपुर की धरती से प्रोडक्शन हाउस शुरू हो रहा है। इससे कलाकारों को एक मंच मिलेगा, जिससे वह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। डायरेक्टर देवेंद्र तिवारी ने कहा कि फिल्म सामाजिक व पारिवारिक है।
भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने कहा कि ये फिल्म बढ़ते अपराध व सामाजिक बुराइयों पर कुठाराघात कर स्वस्थ समाज की तस्वीर को उभारने में अहम होगी। प्रोड्यूसर सत्यजीत राय ने अतिथियों का अभिनंदन किया। संचालन सलमान शेख ने किया।
आभार विद्याधर राय विद्यार्थी ने जताया। इस मौके पर इस मौके पर प्रभावती पाल, प्रधानाचार्य विनोद राय, शिक्षक नेता रमेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, सच्चिदानंद राय मुन्ना, राजेश राय, डॉ. बृजेश यदुवंशी, सदानंद राय, पीयूष राय, मनोज राय, डॉ. बृजेश सिंह आदि उपस्थित रहे।