भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की जिला इकाई की सोमवार को मड़ियाहूं ब्लाक पर किसान पंचायत हुई। गरीब परिवार का चयन कर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, दो एकड़ तक भूमि के किसानों को बिजली, पानी, बीज और खाद मुफ्त देने की मांग की गई।
संगठन के जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव की अगुवाई में ब्लाक मुख्यालय पहुंचे किसानों और मजदूराें ने खाद, बीज, सिंचाई आदि समस्याओं की ओर जिम्मेदारों का ध्यान आकृष्ट कराया। अंत में प्रदर्शनकारियों ने सात सूत्री मांग पत्र बीडीओ को सौंपा। इस मौके पर शिवशंकर पटेल, राजेश, छोटेलाल, लालजी, दिनेश, रवींद्र, सरोजा, ऊषा, अमरावती, लीलावती आदि रहीं।