फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: भाकियू ने बीडीओ को सौंपा नौ सूत्री मांग पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सतहरिया। भारतीय किसान यूनियन की मुंगराबादशाहपुर इकाई की तरफ से ब्लॉक मुख्यालय पर मंगलवार को पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। इसके बाद संगठन की तरफ से बीडीओ सूर्यकांत पांडेय को मुख्यमंत्री को संबोधित नौ सूत्री मांग पत्र सौंपा गया।
विज्ञापन

इसमें मुंगराबादशाहपुर कृषि मंडी समिति में धान खरीद के नाम पर सुविधा शुल्क वसूल किए जाने का आरोप लगाया गया है। इसके अलावा कबीरपुर में जर्जर पंचायत भवन की मरम्मत कराने, गेहूं की फसल के लिए पर्याप्त मात्रा में समितियों पर यूरिया उपलब्ध कराने आदि की मांगें भी इसमें शामिल हैं। इस दौरान संगठन के प्रदेश सचिव राजनाथ यादव, रामसूरत पटेल, फिरोज अहमद, बाबूराम पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें