बक्सा के पुररामजी गांव के पास ब्रेक जाम होने से रुकी बेगमपुरा एक्सप्रेस।संवाद
- फोटो : JAUNPUR
बक्शा। वाराणसी से जम्मू जा रही बेगमपुरा एक्सप्रेस का पहिया जाम हो जाने से सोमवार को ट्रेन बक्शा स्टेशन से पहले ही खड़ी हो गई। करीब 25 मिनट के के बाद जब पहिए की मरम्मत की गई तब ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई।
वाराणसी से बेगमपुरा एक्सप्रेस सोमवार को दिन में चली। दो बजेर 45 मिनट पर बक्शा रेलवे स्टेशन से थोड़ा पहले थी तभी पहिए से कुछ आवाज आने का अंदाजा चालक दल को लगा। देखा गया तो एक पहिए से धुआं निकल रहा था। स्टेशन से पहले पुरेरामजी गांव के समीप ही चालक दल ने ट्रेन को रोक दिया। बक्शा स्टेशन अधीक्षक ने बताया बेगमपुरा एक्सप्रेस जैसे ही स्टेशन से पहले पुरेराम जी गांव के समीप पहुंची तो धुआं निकलने की जानकारी हुई। ऐसे में मामला ज्यादा न बढ़े इस लिए रोककर उसे ठीक किया गया। करीब 25 मिनट के बाद तीन बजकर 10 मिनट पर ट्रेन रवाना हुई।