एएसपी सिटी ने बताया कि शाहगंज में पिछले दिनों जहरखुरानी के मामले की पुलिस जांच में जुटी हुई थी। क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तीनों को को चिरैया मोड़ बिलार मऊ रोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपी आकाश के पास से एक तमंचा, एक कारतूस, हनुमान और अंकित के कब्जे से 198 ग्राम नशीला पाउडर व एक डीबिया में नशीला टिकिया बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जहर खुरानी की घटना को ही अंजाम देकर वे दो कार खरीदे हैं। वह ट्रेन, बस से उतरने वाले यात्रियों व रास्ते पर वाहन का इंतजार कर रहे लोगों को वाहन की सुविधा के नाम पर अपनी गाड़ी में बैठा लेते थे। उन्हें विश्वास में लेकर भोजन खिलाते थे।
धोखे से जूस, चाय या कॉफी में नशीला पाउडर मिलाकर पिला देते थे। बेहोश होने पर उसका सामान लेकर भाग जात थे। पुलिस झोलाछाप विपिन की तलाश कर रही है। एएसपी सिटी के मुताबिक, यह गिरोह जौनपुर ही नहीं, बल्कि सुल्तानपुर, भदोही, आजमगढ़ जिलों में सक्रिय था। आरोपियों ने सामान जलालपुर के एक सर्राफा के दुकान पर बेची है।
ऐसे आरोपियों तक पहुंची पुलिस
एएसपी सिटी ने बताया कि शाहगंज में हुए गत दिनों जहरखुरानी के शिकार मामले की पुलिस जांच में जुटी हुई थी। बीते दिनों मुठभेड़ के दौरान पंकज निषाद गिरफ्तार हो गया था। आजमगढ़ जनपद के (त्रिपुरारपुर अयमा) थाना महराजगंज निवासी आकाश उर्फ गुलशन यादव भाग गया था। पूछताछ में पुलिस को आजमगढ़ जिले के शंभूपुर बलुअहवा थाना अहरौला निवासी अंकित निषाद के बारे में जानकारी हुई।
यक्ष एप के पर जांच करने पर पता चला कि उसके खिलाफ भदोही जनपद में प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी हुई। तस्वीर दिखाने पर जहरखुरानी के शिकार पीड़ितों ने उसे पहचान लिया। साथ ही एक और व्यक्ति के होने का हुलिया बताया, जिसके आधार पर पुलिस ने अंकित के पिता हनुमान निषाद की जानकारी यक्ष एप से निकाली तो उसके ही होने की पुष्टि पुलिस ने की।
हनुमान पर 37 और उसके बेटे अंकित पर 33 प्राथमिकी दर्ज
हनुमान निषाद पर 37 और उसके बेटे अंकित निषाद 33 प्राथमिकी दर्ज हैं। वहीं आकाश उर्फ गुलशन यादव पर 10 मामले दर्ज हैं। आरोपियों पर ये जहरखुरानी, चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट जैसे गंभीर आरोप में मामले दर्ज हैं।