शादी का झांसा देकर पांच महीने तक दुष्कर्म
युवती के गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, मां ने दर्ज कराया मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
मछलीशहर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती को शादी का झांसा देकर एक युवक पांच माहीने से उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। युवती के गर्भवती होने पर परिजनों को जानकारी हुई। पीड़ित युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के ही एक युवक ने बेटी को शादी का झांसा देकर उसके साथ पांच महीने से दुष्कर्म कर रहा था। बेटी के गर्भवती होने पर उसने गर्भपात कराने का दबाव बनाने लगा। पीड़िता के बार बार शादी करने के आग्रह करने पर वह उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। धमकी के बाद बेटी ने मां को आपबीती सुनाते हुए रो पड़ी। घटना की जानकारी होने पर लड़की के घर वाले युवक के घर जाकर उसकी मां को घटना की जानकारी दी। किन्तु युवक के घर वाले कोई बात सुनने से इनकार कर दिया। और कहा कि कुछ भी करना हो कर लो शादी नहीं करेंगे। जिसके बाद युवती की मां ने कोतवाली में आरोपी युवक राहुल के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज होने की जानकारी होते ही युवक गाव से फरार हो गया है। कोतवाल पर्व कुमार ने बताया कि युवक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।