फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: अस्पतालों में बढ़ाए जाएं बेड, जीवन रक्षक उपकरण भी हों

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। चिकित्सा शिक्षा विभाग के राज्य नोडल अधिकारी इमरजेंसी एंड ट्रॉमा सर्विसेज प्रो. (डॉ.) एलडी मिश्रा ने बुधवार को उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय व जिला अस्पताल महिला व पुरुष का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के मानकों के अनुरूप आपातकालीन सेवाओं की स्थिति का आकलन कर उनकी सुदृढ़ता सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। डॉ. मिश्रा ने निर्माणाधीन अस्पताल के बारे में भी जानकारी ली और सिविल कार्य के साथ-साथ विद्युत व फायर सिस्टम को शीघ्र पूरा करने की जरूरत बताई।
डॉ.एलडी मिश्रा ने मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल प्रशासन को आपात कालीन सेवाओं को और अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बेड की संख्या बढ़ाई जाए और जीवन रक्षक उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। चिकित्सा स्टाफ की तैनाती और सेवा संचालन को तेज किया जाए। इसके अलावा अस्पताल प्रबंधन को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप आपात कालीन सेवाओं के उन्नयन पर ध्यान देने के निर्देश दिए। इस दौरान मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ.रुचिरा सेठी, सीएमएस मेडिकल कॉलेज डॉ.एए जाफरी, सीएमएस जिला अस्पताल पुरुष डॉ.केके राय, सीएमएस जिला अस्पताल महिला डॉ.एमके गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें