फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड के छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएड छात्र संघर्ष मोर्चा ने बीएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा कराने और पाठ्यक्रम को 31 अगस्त तक पूरा करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कुलपति व परीक्षा नियंत्रक को तीन सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर समस्या का समाधान कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने विश्वविद्यालय के गेट पर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि सत्र 2019-21 के चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा के लिए गाइड लाइन जारी कर दी गई है। कई विश्वविद्यालयों ने बीएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा करा ली है। 12 जुलाई को बीएड के छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन देकर परीक्षा शीघ्र कराए जाने की मांग की थी। विवि प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि परीक्षा अगस्त माह में करा ली जाएगी, लेकिन अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया। उधर, परीक्षा कराने की मांग को लेकर छात्र विवि के मुख्य गेट को बंद कर धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे छात्र हाथ में पोस्टर लेकर बीएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा कराने की मांग कर रहे थे। पेपर में प्रश्नों की संख्या कम करने, परीक्षा डेढ़ घंटे की कराने की मांग की। इस बीच अपराह्न करीब 2:30 बजे परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह एसएचओ जगदीश कुशवाहा के साथ प्रशासनिक भवन के सामने पहुंचे और छात्रों को आश्वासन दिया की परीक्षा शीघ्र करा दी जाएगी। आश्वासन के बाद छात्र शांत हुए। प्रदर्शन में पूर्वांचल विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न कॉलेजो के छात्रों ने हिस्सा लिया। इनमें सरफराज, राहुल, सुशील, अमरेंद्र, शैलेश, संतोष, महेश, साधना, मधु, विवेक, अखिलेश, सोनू, अमित, मनीष, कमलेश, अमनदीप, पंकज, अवनीश, श्रवण, अंकित, चंद्रेश, संतोष, शांतनु, प्रवीण, सूर्यप्रकाश, सूरज, अजय शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें