नगर स्थित जामा मस्जिद के मैदान में बुधवार की शाम जश्न ईद मिलादुन्नबी पर सीरत कमेटी की ओर से राष्ट्रीय एकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान मौलाना ने पड़ोसियों से अच्छा व्यवहार करने की नसीहत दी।
कार्यक्रम की शुरुआत कारी मोहम्मद कैफ की तिलावे कलामे पाक से हुई। मौलाना जलालुद्दीन ने कहा कि पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद ने फरमाया है कि अपने पड़ोसियों से अच्छा व्यवहार रखो। उनकी परेशानियों और मुसीबतों में उनके साथ खड़े रहो। अच्छा और बेहतर मुसलमान वही है जो अपने पड़ोसियों के वक्त पर काम आए। कहा कि जिस मुसलमान का पडोसी उससे सुरक्षित नहीं, वो मुसलमान नहीं है।
इस दौरान एसडीएम राजेश चौरसिया, क्षेत्राधिकारी अतर सिंह, कोतवाल यजुवेंद्र सिंह, तहसीन मुस्तफा आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता सीरत कमेटी के संरक्षक इमरान खान व संचालन मोहम्मद इमरान ने किया। संवाद