विश्व कैंसर दिसव पर भारत विकास परिषद की ओर से रैली निकाली गई। पालिटेक्निक चौराहा से चहारसू चौराहा का भ्रमण कर सद्भावना पुल पर कैंसर का पुतला दहन किया। अध्यक्ष विक्रम गुप्त के नेतृत्व में चिकित्सकों ने गोष्ठी कर
सभी को कैंसर के प्रति जागरूक किया। दंत रोग विशेषज्ञ डा. गौरव प्रकाश मौर्य ने कहाकि जौनपुर में मुख कैंसर की शिकायत अधिक देखने को मिल रही हैं। समय रहते उपचार करके जीवन को बचाया जा सकता हैं। मुंह में सफेद
दाग, मुंह न खुलने की शिकायत होने पर चिकित्सक से मिलकर उपाचर शुरु कर देना चाहिए। डा. तूलिका मौर्य ने कहाकि तंबाकू, दोहरा, सुपारी और सिगरेट से कैंसर की शिकायत बढ़ रही हैं। हर किसी को नशे से दूर रहने की लत
डालनी होगी। बाल रोग विशेषज्ञ डा. मुकेश शुक्ल ने कहाकि बच्चों में रक्त एवं मस्तिष्क कैंसर की शिकायत अधिक मिलती हैं। उल्टी होने और चक्कर आने पर चिकित्सक से जरुर सलाह लें। स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. शिखा शुक्ल ने
कहाकि महिलाओं में सर्विक्स कैंसर सबसे अधिक घातक होता हैं। जानकारी के अभाव में कभी-कभी मरीज को जान गवानी पड़ती हैं। रैली में डा. वीरेंद्र यादव, डा. मिथिलेश कुमार, लोकेश, शरद पटेल, डा. आरएन मिश्र, सुनील शर्मा, धीरज शुक्ल आदि लोग उपस्थित थे।