फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: प्रधानमंत्री आवास को लेकर बीडीसी सदस्य चचेरे भाई को मारी गोली, पड़ोसी पर धारदार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरकोनी। जफराबाद थाना क्षेत्र के बशीरपुर गांव में प्रधानमंत्री आवास की सूची को लेकर रविवार सुबह निषाद बस्ती व अनुसूचित बस्ती के लोगों में विवाद हो गया। दोपहर बाद चार बजे दोनों पक्षों में मारपीट हो गई । इस दौरान हुई फायरिंग में बीडीसी सदस्य और उनके चचेरे भाई को गोली लग गई। वहीं बीडीसी के पड़ोसी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। फायरिंग में हुए दोनों घायलों को वाराणसी ट्राॅमा सेंटर रेफर किया गया। पड़ोसी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने प्रधान के ससुर समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया। गांव में तनाव देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सिरकोनी ब्लाॅक के बशीरपुर गांव के सेक्रेटरी निषाद बस्ती व अनुसूचित बस्ती में पात्रों का सर्वे कर रहे थे। इस दौरान सूची को लेकर प्रधान पूनम निषाद और उनके ससुर रामहित निषाद ने आपत्ति जताई। इसके बाद सेक्रेटरी वहां से चला गया। आपत्ति को लेकर भीम आर्मी पार्टी के जिला सचिव व बीडीसी सदस्य मनीष कुमार गौतम व उनके चचेरे भाई सूरज कुमार गौतम और पड़ोसी राजन कुमार चार बजे रामहित से मिलने उनके घर के पास एक दुकान पर पहुंचे। इस दौरान हुई कहासुनी के बाद रामहित पक्ष के लोगों ने मनीष को पीट दिया। मनीष लौटकर अपनी बस्तीवालों को इसकी सूचना दी। इसके बाद अनुसूचित बस्ती के 7-8 लोग रामहित के घर गए। वहां बात बढ़ने पर रामहित पक्ष से फायरिंग होने लगी। मनीष गौतम के पेट में 2 गोलियां तथा सूरज को दाहिनी तरफ कंधे पर एक गोली लग गई। राजन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख मनीष और सूरज को वाराणसी ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर दिया गया। उधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सीओ सिटी आयुष श्रीवास्तव टीम के साथ पहुंचे।
एडिशनल एसपी सिटी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि मनीष की मां गीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान के ससुर समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्जकर लिया। पुलिस ने आरोपी रामहित निषाद व उनके पुत्रों अविनाश निषाद, रिंकू निषाद को गिरफ्तार कर लाइसेंसी असलहा भी बरामद कर लिया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें