मुफ्तीगंज/ बरसठी। केराकत कोतवाली क्षेत्र के कन्हौली और बरसठी थाने के बसहरा गांव में रविवार को भूमि विवाद में ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले। जिसमें दोनों तरफ से दस लोग घायल हो गए।
कल्पनाथ के दरवाजे पर लगे हैंडपंप का पानी गड्ढे से ओवरफ्लो होकर हरिनाथ के मड़हे में जा रहा था। हरिनाथ ने टोका तो मारपीट हो गई। इसमें हरिनाथ, चंद्रकला, अजित, सुभाष तथा छह वर्षीय बालक अंकुर घायल हो गए। दूसरे पक्ष से कल्पनाथ और विक्की को भी चोटें आईं। उधर, बरसठी थाना क्षेत्र के बसहरा गांव निवासी आनंद कुमार उर्फ राजेश पांडेय और आशीष कुमार के बीच काफी दिनों से जमीनी विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के दौरान मारपीट हो गई, जिसमें अवनीश कुमार, फूल कुमारी, आशीष कुमार पांडेय एवं दूसरे पक्ष के राजेश उर्फ आनंद पांडेय, तीर्थराज पांडेय घायल हो गए।